यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_351.html
जौनपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत सिंह यादव का रविवार को जनपद आगमन पर महासंघ के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। यह कार्यक्रम नगर के वाजिदपुर तिराहे पर उस समय हुआ जब श्री यादव लखनऊ से वाराणसी जा रहे थे। इसके पहले उनके आगमन की सूचना पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों स्वजातीय बंधु वाजिदपुर तिराहे पर एकत्रित हुये जहां पहुंचने पर उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि समस्त स्वजातीय बंधुओं का एकत्रीकरण होना अति आवश्यक है। शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करें। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष छेड़ा जाय। श्री यादव ने कहा कि शीघ्र ही दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन होगा जिसमें देश के सभी प्रांतों से स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति अनिवार्य है। उसके लिये सभी लोग अभी से ही अपना कमर कस लें। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा. ब्रजेश यदुवंशी, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, हवलदार यादव, कमलेश यादव, प्रेम यादव, राज बहादुर यादव, चन्दन यादव, कृष्ण कुमार यादव, विनोद यादव, मन्ना यादव, आजाद यादव, जितेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, रामजी यादव, संजय यादव, पाजू यादव, राजेश यादव, पंकज यदुवंशी, श्याम प्रकाश यदुवंशी, चित्र जी आदि मौजूद रहे।

