टॉयलेट सीट पर बैठकर करते हैं फोन का इस्तेमाल? तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत!
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_38.html
न्यूयॉर्क। हम में से अधिकतर लोग ये करते ही हैं कि टॉयलेट सीट पर बैठे हुए हैं और फोन पर फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले लोग इस समय में अखबार या किताब पढ़ना पसंद करते थे। पर अब इसकी जगह स्मार्टफोन ले चुका है। यूं तो हम टॉयलेट में अब स्मार्टफोन के जरिए व्हॉट्सएप मैसेज पढ़ने में भी व्यस्त रहते हैं, तो खेलों का स्कोरबोर्ड भी चेक करते हैं। पर ये सही नहीं है।
वैसे भी टॉयलेट में जाने के समय को ‘डेड टाइम’ के तौर पर गिना जाता है और हम ऐसा करके उस ‘डेड टाइम’ को ही बढ़ाते रहते हैं। एक सर्वे के मुताबिक हर साल हजारों फोन टॉयलेट में गिर जाते हैं और इसकी बड़ी वजह लोगों की ये आम सी बन चुकी आदत है। उनकी ये आदत स्वास्थ्य को तो नुकसान पहुंचाता ही है, साथ ही जेब को भी तगड़ा चुना लगाता है। ये तो हर कोई जानता है कि बॉथरूम हमेशा से दुनिया में सबसे ज्यादा गंदे जगहों के तौर पर गिने जाते हैं, खासतौर पर पब्लिक टॉयलेट।
सोशल मीडिया पर लोग टॉयलेट में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर लोग अजीब से तर्क भी दे रहे हैं। जेनिफर झैंग ट्वीट करती हैं कि आप टॉयलेट सीट पर बैठे हों, और आपको याद आए कि आप फोन अपना भूल गए हैं, तो इससे बुरी बात और नहीं हो सकती। वैसे, ये तो हम में से अधिकतर की आम राय हो चुकी है। पर, माइक्रोबॉयलॉजी के प्रोफेसन लार्ल्स गेरबा का कहना है कि बाथरूम में सबसे ज्यादा गंदगी होती है। बैक्टीरिया होते हैं। और हम उसी जगह अपना स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। ये बैक्टीरिया और गंदगी स्मार्टफोन की वजह से हमारे साथ बाहर भी आते हैं। क्योंकि हम अपना हाथ और मुंह तो साफ करते हैं, पर स्मार्टफोन तो साफ नहीं कर सकते न? उन्होंने कहा कि लोगों को ये आदत सुधारनी चाहिए।