aajtaktimes

भारतीय मजदूर संघ ने महिला दिवस पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के जिला कार्यालय पर गुरूवार को राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किया। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि हमारे परिवार की गृहस्थी चलाने वाली महिलाओं का सामाजिक व पारिवारिक शोषण हेा रहा है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये महिला दिवस पर महिलाओं की महत्ता पर चर्चा किया। गोष्ठी का संचालन वशिष्ठ नारायण तिवारी ने किया। अन्त मंे संजय उपाध्याय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फूलचन्द भारती, शिवकुमार सिंह, चन्द्रभूषण यादव, राकेश मौर्य, कल्बे हसन, प्रणव सिंह, अशोक यादव, वीरभद्र दीक्षित, संजय सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, रजन यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 1606902754148693791

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item