गायब किशोर का पुलिस नही लगा सकी सुराग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_395.html
अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। थाना असन्द्रान्तर्गत बीते माह रहस्यमय ढंग से गायब एक
किशोर का अब तक कोई सुराग नही लग सका है। पीड़ित परिजन उसकी तलाश में दर
दर भटक रहे है। परिजनो ने एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीटकर उसे गायब करने की
शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नही दिया। मामला थाना क्षेत्र के
खरिकाफूल गांव का है। करीब डेढ़ माह पूर्व यहां के निवासी खालिक के लड़के
राहत अली 15 वर्ष को अकोहरी निवासी मुन्ना खां अपने साथ गोण्डा ले गया
था। 10 मार्च को मजदूरी मांगने पर मुन्ना द्वारा उसकी पिटाई की गई।
परिजनों के अनुसार तब से राहतअली गायब है। उसका कहीं कोई पता नही चल पाया
है। अपने साथ ले गए मुन्ना से जब उसके बारे में पूंछा गया तो उसने कुछ भी
बताने से इन्कार कर दिया। इतना ही नही वह अमादा फौजदारी भी हो गया। गायब
किशोेर के परिजनो ने थाने जाकर नामजद शिकायती पत्र भी दिया लेकिन स्थानीय
पुलिस ने उसे गम्भीरता से नही लिया। थक हारकर परिजनो ने उच्चाधिकारियों
को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
