स्टेशन के पास मिला अधेड़ का शव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_4.html
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक अधेड़ की लाश मिली जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। लाश मिलने की जानकारी होने पर जुटी भीड़ के अनुसार मृतक लगभग 50 वर्षीय अधेड़ है जो व्यापारी लगता है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि इस मामले में कहीं से किसी के द्वारा भी कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

