aajtaktimes

श्री सर्वेश्वरी समूह ने दिव्यांग युवती की करवायी शादी

जौनपुर। नर सेवा, नारायण सेवा। इसे ही मूल मंत्र मानकर समाजसेवा में जुटे श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा ने एक दिव्यांग युवती की शादी कराकर मिसाल पेश किया है। वर ढूढ़ने व शादी कराने से लेकर गृहस्थी की व्यवस्था करने तक का जिम्मा समूह के कार्यकर्ताओं ने उठाया। पीड़िता शहर से सटे कुद्दूपुर गांव निवासी जंगी लाल यादव की पुत्री माधुरी है जिसकी गरीबी व विकलांगता के चलते शादी नहीं हो रही थी कि श्री सर्वेश्वरी समूह आगे आया। समूह ने शिवापार गांव निवासी पन्ना लाल यादव के दिव्यांग पुत्र ओम प्रकाश से माधुरी की शादी शाखा कार्यालय के आश्रम में आचार्य पद्धति से करायी। इस दौरान समूह ने सभी का आव-भगत करते हुये गृहस्थी का सामान भी उपहार स्वरूप दिया। इस अवसर पर तेज बहादुर सिंह, ओम प्रकाश, तेज प्रताप सिंह, गिरीश चन्द्र सिंह, डा. अरविन्द सिंह, अश्वनी सिंह, प्रेम नारायण सिंह, राना प्रताप सिंह, मुन्नी लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 2920180055989352214

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item