जलाशय पर निर्माण कार्य को प्रशासन ने रोकवा दिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_472.html
जौनपुर। मछलीशहर नगर के कजियाना मोहल्ले में स्थित सातो तलिया के तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण करने के बाद निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। मालूम हो कि उक्त जलाशय की भूमि पर नगर के ही कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद अपनी जमीन बताकर कब्जा करने वाले से निर्माण कार्य रोक देने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने नगर के सभी तालाबों की जांच करने एवं विवादित तालाबों पर आगामी 6 मई से लगातार सुनवाई करने की बात कही। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे

