खसरा प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य कर्मियों ने बांटी दवाईयां
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_492.html
अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। खसरा प्रभावित बेलिया गजपतीपुर गांव गई टीम ने आज
पीड़ितों में दवाओं का वितरण किया। गांव में पिछले कई दिनो से खसरें का
प्रकोप बना हुआ था। डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे इससे पीड़ित थे। ग्रामीणो की
सूचना के बाद भी कोई स्वास्थ्यकर्मी गांव नही गया। मामला समाचार पत्रों
की सुर्खियों में आने के बाद स्वास्थ्यकेन्द्र पठकनपुरवा की एक टीम आज
गांव गई और प्रभावित बच्चों में दवाओं का वितरण किया। स्वास्थ्य केन्द्र
के अन्तर्गत आने वाले कई अन्य गांवों में भी खसरें का प्रकोप बना हुआ
हैं। क्षेत्रीय एएनएम की उदासीनता के चलते पीड़ितों में दवाओं का वितरण
नही हो पा रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणो ने बताया कि एएनएम नियमित रूप से
गांवों मे नही आती है। यदा कदा आंगनबाड़ी केन्द्र पर आकर औपचारिकता पूरी
कर रही है। बताया जाता है कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाओं का टोटा भी
बना हुआ हैं सामान्य दवाएं भी नदारद है। इस सम्बन्ध में पता चला है कि
दवाएं अभी तक नही आयी है। अस्पताल के लोग किसी तरह से काम चला रहे है।

