aajtaktimes

सर्राफा के साथ उतरे व्यापारी, बंदी का व्यापक असर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सर्राफा व्यापारियों पर लगाये गये एक्साइज टैक्स का विरोध हद
दर्जे बढ़ चुका है। इसी विरोध के चलते आज पूरे जनपद में व्यापारिक
प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहे। छोटी से लेकर बड़ी दुकानों पर इस बंदी का
खासा असर देखने को मिला। व्यापारीगणों ने न सिर्फ अपने प्रतिष्ठान बंद
रखें बल्कि केन्द्र सरकार विरोधी नारेबाजी जमकर की। देश हड़ताल के 34 वें
दिन आजमी धरना प्रदर्शन एवं नारों की आवाज शहर की गलियों में गूंजती रही।
शहर की गलियों में भी अब एक्साइज कर वापस लो, केन्द्र सरकार के विरोध में
नारो की गूंज उठती रही। सर्राफा व्यापारियों की एक्साइज वापसी मांग में
प्रदेश के समस्त व्यापार मंडलो ने प्रदेश का सम्पूर्ण कारोबार बंद रखने
का आहवान किया गया था। सभी व्यापार मंडलो के नेताओं एवं कार्यकताओं
सर्राफा कमेटी बाराबंकी के साथ मिलकर जिले के व्यापारियों से मिलकर पूरे
कारोबार को बंद रखा। व्यापार बंदी का अभूत पूर्व दृश्य देखने को मिला।
लोगों का कहना था कि आजादी के बंदी इतनी अभूत पूर्व एवं जबरदस्त कारोबार
बंदी आज तक नही देखी गयी। व्यापारियों की जबरदस्त एकता ही परिणाम था कि
रोज प्रातः 8 बजे से लगने वाली फुटकर सब्जी मंडी पूरी तरह से बंद थी।
पूरे शहर में सन्नाटा पसरा हुआ था। सड़को पर केवल एक्साइज कर वापसी लो,
केन्द्र सरकार एवं वितमंत्री के विरोध में नारो की आवाज गूंज रही थी।
व्यापारियों का विशाल जुलूस पूरे शहर में घूम घूमकर एक्साज कर वापस लेने
एवं व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की जोरदार मांग कर रहा था।

Related

UP 3613949674828340167

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item