aajtaktimes

इज्जत बचाने के लिए हाईवे पर कार से कूदी महिला, हालत गंभीर

मथुरा।  मथुरा में आगरा दिल्ली हाइवे पर मंगलवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब चलती कार से एक युवती कूद गयी और मदद की गुहार लगाने लगी। लोग जब तक कुछ समझ पाते और लड़की की मदद के लिए आगे आते उससे पहले ही कार सवार भाग खड़ा हुए। युवती गंभीर रुप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। मामला रिफायनरी थाना क्षेत्र का है।
मथुरा की नरसी विहार की रहने वाली मंजू की ये हालत उसके ही एक जान पहचान वाले युवक तौफीक कुरैशी ने की है। दरअसल आरोपी युवक मथुरा के डीग गेट इलाके का रहने वाला हे। और तौफीक पीड़िता पर शादी करने का दवाव बना रहा था लेकिन जब पीड़िता ने शादी से इनकार कर दिया तो आरोपी तौफीक ने उसे मौका पाकर उस समय गाड़ी में खींच कर बैठा लिया जब पीड़िता अपने घर के पास के एटीएम से पैसा लेने जा रही थी। तौफीक कार को  दिल्ली आगरा हाइवे पर सुनसान इलाके में ले गया जहां वो पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा लेकिन जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो तौफीक ने उस पर हथौड़े से वार कर दिया। तौफीक द्वारा किये गए हमले से घायल हुई युवती किसी तरह चलती गाडी से कूद गई और वहां से गुजरने वाले लोगों से अपनी जान बचाने की गुहार लगाने लगी हाइवे पर घायल युवती द्वारा जान बचाने की गुहार सुनकर रुके राहगीरों ने राजमार्ग की आपात सेवा को फोन किया। जिसके बाद आई एम्बुलेंस पीड़िता को अस्पताल लेकर पहुंची जहां पीड़िता का उपचार चल रहा है पीड़िता की हालात चिंताजनक बनी हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियो के परिजनों को हिरासत में ले लिया है और आरोपी युवक की धर पकड़ में लग गई है।

Related

news 2223735455705239449

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item