लड़कियों के छोटे कपड़ों पर प्रोफेसर ने कसा तंज, पूरी क्लास ने पहना शॉट्स
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_564.html
बेंग्लोर के प्रतिष्ठित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया में एक प्रोफेसर के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना में प्रोफेसर वी नागराज ने थर्ड इयर की छात्रा के लिए असंवेदनशील बयान दिया था जिसके बाद कॉलेज के कई स्टूडेंटस इस छात्रा के समर्थन में कूद पड़े है।
प्रोफेसर पर आरोप है कि जब छात्रा को उन्होंने शॉट्स में देखा तो उन्होंने पूरी क्लास के सामने उसे सही कपड़े पहनने की सलाह दे डाली और उसके कैरेक्टर तक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आप चाहें तो क्लास में बिना कुछ पहने भी आ सकती है। आपका यही चरित्र है और मैं आपको इग्नोर करता हूं।
इस घटना से गुस्साए बीए एलएलबी के तीसरे वर्ष के छात्रों ने सोशल मीडिया पर इस मामले की निंदा करते हुए लिखा कि हम इस बात से बेहद नाराज है कि कपड़ों को लेकर पूरी क्लास के सामने छात्रा को बेइज्जत किया गया। हमारा मानना है कि किसी भी प्रोफेसर को मोरल पुलिस बनकर इस तरह से किसी को बेइज्जत करने का हक नहीं है। इसके अलावा जिस तरह से इस पूरे घटनाक्रम में लड़की के चरित्र पर सवाल उठाए गए, वह बेहद निंदनीय है।
छात्रों ने प्रोफेसर के बयान का विरोध जताने का अनूठा नजारा भी पेश किया। अगले ही दिन उनकी क्लास में कई छात्र छात्राएं शॉट्स पहन कर आए और अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। वहीं प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगे आरोपो का खंडन करते हुए कहा कि वह पूरे मामले की स्वतंत्र जांच के लिए तैयार है।