aajtaktimes

हाथ न काटना पड़े इसलिए पेट में ही सिल दिया

ब्राजील। सर्जन ने एक फैक्ट्री वर्कर के हाथ को विच्छेदन से बचाने के लिए पेट के पास एक त्वचानुमा जेब में ही सिल दिया। कार्लोस मैरियोटी के हाथ को बचाने के लिए डॉक्टरों ने यह अजब गजब सर्जरी की है। हालांकि कार्लोस अपनी उंगलियों को अभी भी हिला सकते हैं।
42 साल का ये शख्स ओर्लेंस, दक्षिणी ब्राजील का निवासी है और उसे अपने डैमेज हाथ को 6 हफ्तों तक इसी तरह पेट के अंदर रखना होगा। डॉक्टर ने बताया कि घायल होने के बाद वर्कर के हाथ पर बेहद कम खाल रह गई थी। उसे इन्फेक्शन से बचाने के लिए ऐसा किया गया। यह एक बड़ी और नाजुक इंजरी थी, हमें सिर्फ पेट में ही ऐसी जगह मिली जिसमें हम इसे सुरक्षित कर सकते थे।
कार्लोस अभी भी अस्पताल में हैं और खुद को भाग्यशाली मानते हैं। वह कहते हैं, 'मैं जब हादसे के बारे में सोचता हूं तो भावुक हो जाता हूं। जब डॉक्टरों ने मुझसे कहा था कि मुझे अपना हाथ खोना पड़ सकता है तब मुझे इस हादसे की गंभीरता का अंदाजा हुआ।' दाहिने हाथ के इस फैक्ट्री वर्कर को दो उंगलियां (इंडैक्स और मिडिल) हादसे में गंवानी पड़ी। लेकिन वह खुद को भाग्यशाली मानते हुए कहते हैं कि कम से कम मैं कांटा तो पकड़ सकूंगा, स्टीयरिंग व्हील को थाम तो सकूंगा और बिना किसी मदद के खुद को तैयार भी कर सकूंगा।
कार्लोस उस वक्त फैक्ट्री में उस मशीन को ऑपरेट कर रहे थे जिससे कॉइल बनाई जाती है। यहीं पर वह हादसे का शिकार हो गए।

Related

World 6027578049755808302

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item