aajtaktimes

कंपनी के मालिक ने खुद को गोली से उड़ाया

अंबाला-हिसार रोड पर मानव चौक के पास एक कामर्शियल बिल्डिंग में बने सनवेट बायोटेक कंपनी के कार्यालय में मंगलवार दोपहर कंपनी के मालिक ने खुद को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक जांच के बाद जरनैल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

जरनैल सिंह सेक्टर आठ में रहता था और उसकी कालाअंब में दवाइयों की फैक्टरी थी। मानव चौक के पास उसने अपना आफिस बनाया हुआ था। मंगलवार को रोजाना की तरह वह कार्यालय में आए और कुछ समय तक अपनी कुर्सी पर बैठे रहे और वहां मौजूद कर्मचारी टेकचंद को कहा कि वह उनके कार्यालय के नीचे खड़ी कार को साफ कर दे।

टेक चंद कार साफ करने के लिए नीचे चला गया। कुछ देर बाद जब वह कार साफ करके वापस पहुंचा तो उन्होंने देखा कि जरनैल सिंह आफिस के साथ बने कमरे में लेटे हुए हैं। वह यह देखकर हैरान हो गया और वापिस चला गया। लगभग 11 बजे जब वह फिर से ऊपर कमरे में गया तो उसने देखा कि जरनैल सिंह मृत पड़ा है और उसके हाथ में एक रिवाल्वर थी।

उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों व पुलिस को दी। कुछ ही देर बाद स्थानीय पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। जरनैल सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में एक गोली मारकर आत्महत्या की। मौके से बरामद रिवाल्वर में पांच गोलियां थीं और एक चली हुई थी।

पुलिस ने जनरैल सिंह की मौत की सूचना उनके बेटे लक्की को दी। कुछ ही देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उधर, सिरमौर के उद्योग जगत में शोक की लहर है। वह फार्मास्यटूकिल संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Related

news 5152756536634966324

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item