aajtaktimes

महिला को बच्ची के साथ मारपीट कर घर से निकाला

ससुराल वाले 50 हजार नगद और देह व्यापार करने का दबाव बना रहे हैं। उनकी बात न मानने पर तीन साल की बच्ची के साथ मुझे घर से निकाल दिया है।’ यह शिकायत विजयनगर थाना क्षेत्र की महिला ने शुक्रवार को एसएसपी और डीएम से की है। महिला ने विजयनगर थाने में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि 28 अगस्त 2012 को उसका निकाह सुदामापुरी निवासी आसिम से हुआ था। दहेज में जेवरात और अन्य सामान के साथ 40 हजार रुपये भी दिए गए थे, लेकिन शादी के बाद से ही पति सहित सास-ससुर और ननद आदि और 50 हजार नगद लाने का दबाव बना रहे हैं। इसके साथ ही उसे देह व्यापार करने का भी दबाव बना रहे हैं। उनकी बात न मानने पर एक अप्रैल को ससुराल वालों ने उससे मारपीट की और तीन साल की बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने महिला को निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related

news 7651361055670422839

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item