...और कुतिया ने लूट की कोशिश नाकाम कर दी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_647.html
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक कुतिया ने एक लुटेरे द्वारा किए गए लूटपाट के प्रयास को विफल कर दिया और अपनी मालकिन को बचा लिया। लुटेरा कुरियर डिलीवरी कर्मी के वेश में आया था। बुधवार को घटी इस घटना में 11 महीने की लैब्राडोर कुतिया शुगर’ ने अपनी मालकिन 51 वर्षीय महिला को लुटेरे के हमले से बचाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि लुटेरे ने कहा कि उसके पास श्री सिंघल के नाम से एक डाक है और मेरी पत्नी ने लोहे का दरवाजा खोला और उस व्यक्ति ने मेरी पत्नी के पेट पर मुक्का मार कर उसे गिरा दिया। तभी मेरी कुतिया शुगर आ गई और उसने आरोपी पर हमला बोल दिया। हालांकि लुटेरा भागने में सफल रहा।

