किशोरी का दिन दहाड़े अपहरण, मामला दर्ज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_648.html
अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। छोटे भाई के साथ बाजार गयी एक नाबालिग बालिका का वैन
सवार चार लोगो ने अपहरण कर लिया है। बालिका के पिता ने गांव के ही दो
लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्राप्त समाचार
के अनुसार सोमवार की ग्राम जमालपुर मजरे धरौली निवासी उमेश पुत्र रमेश
(दोनो काल्पनिक नाम) की 15 वर्षीय पुत्री अपने छोटे भाई फरहान के साथ
मसौली बाजार गयी थी। वापसी के दौरान ग्राम मदारपुर के निकट पहले से ही
घात लगाये बैठे करिया पुत्र भीखा पुत्र निजामुद्दीन अपने दो अन्य साथियों
के साथ वैन लगाकर अपहरण कर लिया और फरहान को धक्का मारकर गिरा दिया। घर
पहुंचे फरहान ने माता-पिता को बहन के अपहरण की जानकारी दी। जिसकी काफी
खोजबीन की किन्तु पता न लगने के बाद आज मसौली पुलिस को प्रार्थना पत्र
देकर पुत्री की बरामदगी की अपील की है। इस संबध मंे प्रभारी निरीक्षक
एसपी सिंह ने कहा कि अपहरण जैसी कोई घटना नही है। मामला प्रेम प्रसंग का
पता चला है। बहरहाल बालिका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन
जारी है।

