गर्भवती थी दुल्हन, पति ने दर्ज कराया केस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_708.html
इलाहाबाद । एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी और उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। करेली के रहने वाले रिपोर्ट में डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उसे धोखा देकर ये शादी रचाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
रिपोर्ट में पति ने बताया है कि अतर सुइया की एक युवती से उसकी 2010 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने सुहागरात के दिन भी संबंध बनाने से इनकार कर दिया और बताया कि यह शादी उसने मां-बाप के दबाव में की है। इस बात से डॉक्टर सन्न रह गया। बाद में पत्नी ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसका पीहर में एक युवक से प्रेम संबंध है। उसी व्यक्ति से उसे दो माह का गर्भ भी है।
अपनी पत्नी से ऐसी बात सुनकर डॉक्टर दंग रह गए। बाद में इस घटना को लेकर उन्होंने अपने ससुराल वालों से बात की। जिसके बाद शहर के ही एक निजी नर्सिंग होम में गर्भपात करवाया गया। डॉक्टर का आरोप है कि इसके बाद भी उसकी पत्नी ने कभी भी संबंध नहीं बनाने दिए।
डॉक्टर ने बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद ज्यादातर समय तक अपने पीहर में रहती थी। इस दौरान उसके अपने प्रेमी से संबंध बना रहा। 2012 में उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर का कहना है कि वह बच्चा उसका नहीं बल्कि उसकी पत्नी के प्रेमी का है।
इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब डॉक्टर के घर में एक अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के अंतरंग संबंधों से जुड़ी वीडियो क्लिप फेंक गया। डॉक्टर का आरोप है कि इस वीडियो क्लिप के जरिए उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। इसके बाद डॉक्टर ने परेशान होकर पुलिस अफसरों से शिकायत की है।