ब्रांड एंबेसडर के लिए अमिताभ बच्चन का नाम ठंडे बस्ते में
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_709.html
अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर के लिए प्रस्तावित अमिताभ बच्चन के नाम को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इससे पहले अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर आमिर खान थे। पर असहिष्णुणता पर दिए गए बयान को लेकर आमिर खान का करार रद्द दिया गया था। बाद में विवाद बढ़ने पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने सफाई देते कहा था कि जिस विज्ञापन कंपनी से आमिर खान का करार था वो खत्म हो गया है। अब भविष्य में इस अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर का चुनाव होगा। बीच में ही फिर प्रियंका चोपड़ा और अमिताभ बच्चन का नाम अतुल्य भारत अभियान को बतौर ब्रांड एंबेसडर बढ़ावा देने के लिए सामने आया था। सूत्रों के मुताबिक अब पनामा पेपर्स लीक में अमिताभ बच्चन का नाम सामने आने पर उनके नाम को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। पनामा पेपर्स लीक में टैक्स चोरी को लेकर कई भारतीयों के नाम सामने आ चुके हैं। दुनिया भर में इस रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद भारत सरकार ने इस टैक्स चोरी के मुद्दे पर जांच के लिए वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम गठन किया है।

