चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर भड़का जनाक्रोश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_72.html
जौनपुर। मछलीशहर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग किया। उनका आरोप कि नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी छबि खराब की जा रही है। इस उत्पीड़न को व्यापारी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस फर्जी ढंग से व्यापारियों को परेशान कर रही है। विवाद की जांच आरक्षी अधीक्षक से कराने व व्यापारियों के उत्पीड़न रोकने मांग की भी की गयी। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मण्डल अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि, लाल बहादुर सेठ, नसीम अहमद खां, दामोदर प्रसाद, ओम प्रकाश, भोलाशंकर, लालजी पटवा, राजेश अग्रहरि आदि प्रमुख रहे।

