aajtaktimes

अय्याश अफसर के बोल ‘सुंदर हो, चपरासी के साथ क्‍यों रहती हो, मेरे पास आ जाओ’

मेरठ /मुजफ्फ़रनगर: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेल्‍स टैक्‍स अफसर की शर्मनाक करतूत का पर्दाफास हुआ है। पीड़ित महिला अफसर के चपरासी की पत्नी है। पीड़िता ने अफसर पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। अय्यास अफसर ने महिला से छेडख़ानी करते हुए कहा, ‘तुम इतनी खूबसूरत हो, चपरासी के साथ क्‍यों रहती हो, मेरे साथ आकर रहो।’ महिला की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के केशवपुरी का है। यहां एक ही मकान में सेल्‍स टैक्‍स अफसर सुभाष चंद्रा और एल.आई.यूू विभाग में फोर्थ क्लास कर्मचारी जयबीर एक साथ रहते थे। जयबीर की पत्नी का आरोप है, सुभाष चंद्रा रोजाना शराब पीकर आता और उससे छेड़छाड़ करता था। हद तो तब हो गई जब उसने मुझसे अपने पति को छोडऩे की बात कही। यही नहीं, आरोपी अपने साथ कंडोम के पैकेट भी रखता था, जो वह बार-बार दिखाता था।
 आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सीओ सिटी तेजवीर सिंह ने बताया, सुभाषचंद्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें एलकोहल की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Related

news 6483735237825681152

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item