aajtaktimes

पुत्र से पिता को जान का खतरा, डीजीपी से गुहार

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पिता ने अपने पुत्र पर जान से
मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नगर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग निवासी
छेदी लाल रावत ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देते
हुए अपने जान माल की रक्षा की गुहार लगायी है। छेदी लाल ने कहा कि उसके
चार पुत्र क्रमशः शंकर लाल, किशन लाल, शम्भू लाल व देव रावत हैं। पुत्र
किशन लाल जो कि शिवसेना का नेता भी है, बहुत ही नीच और लालची प्रवृत्ति
का व्यक्ति है। पिता छेदी ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा किशन लाल उसे
मारता पीटता है और गालियों की तो जैसे दुकान ही खोल रखी है। इतना ही नही
वह अपने अन्य तीन भाईयों से भी नफरत करता है। उनके खिलाफ साजिश रचा करता
है। इस बाबत एसपी से भी गुहार लगायी लेकिन कोई संतोषजनक कार्यवाही नही
है। जिससे किशन के हौसले बुलंद हो गये। वह अब मेरी व मेरे तीनो बेटो की
जान के पीछे पड़ा है। वह चाहता है कि किसी भी प्रकार हम लोग मर जायें। वह
सारी जमीन व खेत बेच सके। पिता छेदी ने आगे कहा कि मैने उसे कानून रुप से
बेदखल भी कर दिया। फिर भी वह जबरदस्ती मेरे घर में रहता है। पीड़ित ने
डीजीपी से न्याय की गुहार लगायी है।

Related

UP 7145047824378420030

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item