aajtaktimes

जिपं अध्यक्ष की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिया जनेश्वर मिश्र ग्राम

जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव की मांग पर सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले के सभी जिला पंचायत सदस्यों को एक-एक जनेश्वर मिश्र ग्राम देने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा मंगलवार को किया जिस पर जिले सभी जिला पंचायत सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस बाबत जिपं अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि पिछले दिनों जिला पंचायत सदस्यों की हुई बैठक में सदस्यों को भरोसा दिलाया था कि सभी सदस्यों का मान-सम्मान दिलाने के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करके 1-1 लोहिया या जनेश्वर मिश्र ग्राम देने की मांग करूंगा। इसी को लेकर आज जौनपुर-वाराणसी सीमा के निवासी पूर्व सांसद तूफानी सरोज के यहां आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री जी के सामने यह प्रस्ताव रखा। इस पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों को जनेश्वर मिश्र ग्राम देने की घोषण किया। जिपं अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि मेरा प्रस्ताव स्वीकार करके मुख्यमंत्री ने सदस्यों का मान सम्मान बढ़ाया है।

Related

UP 3603437625769408413

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item