aajtaktimes

चक्की में फंसकर अधेड़ की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना सुबेहा क्षेत्र में बीती शाम आटा चक्की के पट्टा में फसकर
एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी। थाना क्षेत्र निवासी राजेन्द्र सिंह (55)
पुत्र शिवबरन सिंह बीती शाम अपनी आटा चक्की चालू करने पहुंचे। उस समय
राजेन्द्र बनियान और लुंगी पहने हुए थे। उन्होने ज्यों ही मशीन चालू की
और पट्टा देखने के लिये करीब पहुंचे। अचानक लुंगी पट्टे में फस गयी।
देखते ही देखते उस घूमते पट्टे में फंसकर राजेन्द्र की दर्दनाक मौत हो
गयी। घटना के समय उस जगह कोई मौजूद नही था। परिजनों ने पुलिस को घटना की
जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिये जिला
मुख्यालय भेज दिया है।

Related

UP 3442542656409528921

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item