पत्रकारों के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_914.html
जौनपुर। उ.प्र. जिला मान्यताप्राप्त पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई व सम्पादक मण्डल का संयुक्त होली मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों एवं हास्य गीतों के साथ सम्पन्न हुआ जिसका शुभारम्भ नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश टण्डन व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मां वीणा वादिनी सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ एवं संचालन डा. राम सिंगार शुक्ल ‘गदेला’ ने किया। इस दौरान गुलाब राही, राहुल पाठक, अंाशी साहू ने एक से बढ़कर एक गीतों व गजलों से लोगों को खूब झूमाया। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द श्रीवास्तव ने हास्ययुक्त गीतों से हंसाकर लोगों को लोट-पोट कर दिया। समारोह में आये आगंतुकों का स्वागत अध्यक्ष शम्सी अजीज, महामंत्री विरेन्द्र गुप्त, सम्पादक मण्डल के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, रामजी जायसवाल, नौशाद अली, सूरज साहू, अजीत सोनी, यादवेन्द्र दत्त दूबे मनोज, जुबेर अहमद, छोटे लाल सिंह, अरविन्द पटेल, शैलेन्द्र यादव, रउफ अहमद, मंगला प्रसाद तिवारी, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, संजीव चौरसिया, विकास सोनी, संजय शुक्ला, जफर एहसन जाफरी, मोहर्रम अली, डा. प्रमोद वाचस्पति, अनिल दूबे आजाद, मुन्ना, पवन शर्मा, परवेज अहमद सहित संजय जेब्रा, खुर्शीद अनवर खान, राधेरमण जायसवाल, अरूण त्रिपाठी, रमेश राय, रामयज्ञ प्रजापति, संजय साहू उपस्थित रहे।

