सांप और इंसान की ऐसी दोस्ती देखी है आपने
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_936.html
सांप और इंसान में दोस्ती हो सकती है? शायद हम इसे कोरी बकवास मानेंगे। पर ये सच है। अमेरिका के टेक्सास में ऐसा ही कुछ हुआ, जहां एक व्यक्ति ने अपने घर के पास रुके हुए पानी में रहने वाले सांप के साथ अच्छी दोस्ती कर ली है। ये दोस्ती कितनी गहरी है, इसका तो अंदाजा नहीं। हां, जब वो व्यक्ति अपने सांप दोस्त को कुछ खिलाना चाहता है, तो सांप भी बिना डरे उसके पास आ जाता है।
टिम जोन्स(79) रिटॉयर्ड जिंदगी जी रहे हैं। वो चिड़ियाघर के निदेशक रह चुके हैं। जानवरों के साथ रहने का उन्हें लंबा अनुभव है। इसी अनुभव पर उन्होंने अपने घर के पास पानी में रहने वाले सांप से दोस्ती कर ली है। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने हाथों में मछली लेकर सांप को बुलाया और मछली खाने के लिए भुक्खड़ सांप पानी से बाहर आ गया।
इस वीडियो में, बड़ा सा सांप पानी से बाहर निकलता है और टिम जोन्स के न्यौते में मिली मछली को खाकर फिर से पानी में चला जाता है।
टिम जोन्स ने कहा कि मैं पहले भी इस सांप को खाना खिला चुका हूं। उन्होंने कहा कि ये सांप मादा है, और मुझे पहचानने लगी है। टिम जोन्स ने कहा कि मैं पहले भी उसे खिला चुका था। और वो अब शायद मुझे पहचानने लगी है और मुझपर भरोसा करने लगी है। तभी तो, मैं मछली को हाथ में पकड़े रखा और वो आकर मुझसे मछली ले गई।

