aajtaktimes

चेयरमैन रियाज़ ने माँ भगवती जागरण का किया शुभारम्भ

अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी | एक शाम मातारानी के नाम नवरात्री के शुभ अवसर पर मा भगवती का द्वितीय भव्य जागरण का आयोजन जैदपुर के मोहल्ला उसरी पर न्यू युवा स्टूडेण्ट ग्रुप द्वारा किया गया जिसका शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद ने किया

स्थानीय कस्बा जैदपुर के मोहल्ला उसरी में मा भगवती का भव्य जागरण में सरगम साई म्यूजिक ग्रूप लखनऊ द्वारा माता जी के गुणगान प्रस्तुत किये गये जिस में कुमार सनी व जया शुक्ला की सुरीली आवाज के कारण पूरा प्रांगण तालियो की आवाज से गूंज उठा। मा तेरी नजरो में ऐसी तासीर हो जाए.। जिधर भी देखू मेरी मैया तेरी तस्वीर हो जाये. पूरी रात माता जी के भक्त भक्ति में डूबे हुए मगन दिखाई दिये कार्यक्रम के शुभारम्भ के दौरान हर दिल अजीज चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि हमारे कस्बे मे सभी त्योहार मिल जुल कर मनाने की परम्परा आज तक कायम है। हर इंसान का धार्मिक होना आति आवश्यक है क्योकि जब इंसान धार्मिक होगा तभी अच्छाईयो और बुराइयो की उसे पहचान होगी। दुनिया में जितने भी धर्म है सभी इनसानियत का पैगाम देने के साथ अच्छे और नेक रास्ते पर चलने की सीख देते है हिन्दू धर्म से नफरत करना इस्लाम धर्म नही कहता
इस अवसर पर समाज सेवी बब्बू शेख इस्तियाक ठेकेदार समाज सेवी, शहाबुददीन सिददीकी हाजी गुडडू खालिद कुरैशी डाक्टर जे0 पी0 वर्मा जगदीश मौर्या तैयब खान बनवारी लाल लोधी रामू सुमित अनिल रिंकू विरेन्द्र कमल नारायण लकी ललित कौशल राजबहादुर लोधी आषा राम रामदीन अमर सिंह रावत जयतोष मौर्या सहति भारी संख्या मे आस पास क्षेत्र के लोग मौजूद थे।


Related

UP 8672262620358203940

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item