aajtaktimes

BRP केन्द्र प्राभारी सहित 10 फर्जी टीचरो के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर । जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज मूल्यांकन केन्द्र बी0आर0पी0 इण्टर कालेज जौनपुर केन्द्रीय मूल्याकंन का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें कतिपय अनियमितता पाये जाने पर गहरायी से विस्तृत जॉच करने का निर्देश सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रमाशंकर निषाद राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान तथा उप कृषि निदेशक एवं नामित मजिस्टेªट अशोक उपाध्याय को दिया। जिसमें 20 अध्यापकों का जॉच किया गया। जिसमें 10 अध्यापक में 9 जिले के तथा 1 वाहय जनपद की है। जिसमें 10 फ्रर्जी पाये गये विद्यालयों के अध्यापकों एवं केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य बी0आर0पी इन्टर कालेज के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। बी0आर0पी0 इण्टर कालेज जौनपुर मूल्यांकन केन्द्र को काली सूची में डाले जाने की संस्तुति की गयी है। जिसमें सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर (हिन्दी) श्रीमती शशिकला सिंह के0मू0हा0 9 पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर व मोहर नहीं है। परीक्षक हेतु नियुक्ति अनर्ह, मॉ वैष्णवी इण्टर कालेज करंजाकला (हिन्दी), श्रीमती राधिका देवी, के0मू0हा0 9 पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर व मोहर नहीं है। परीक्षक हेतु नियुक्ति अनर्ह, रजा डी0एम0 (शिया) इण्टर कालेज जौनपुर (भौतिक विज्ञान) विनोद चन्द्र द्विवेदी के0मू0हा0 9 पर अध्यापक की फोटो नहीं है। परीक्षक हेतु नियुक्ति अनर्ह, के0पी0 इण्टर कालेज जफराबाद जौनपुर (भौतिक विज्ञान) अरूण कुमार शुक्ल प्रबन्धक, के0पी0 इण्टर कालेज जफराबाद जौनपुर ने लिखित अवगत कराया है कि अध्यापक विद्यालय में कार्यरत नहीं है। परीक्षक हेतु नियुक्ति अनर्ह,  राम चरित्र इ0 कालेज पाल्हामऊ करंजाकला जौनपुर (हिन्दी) श्रीमती संध्या जायसवाल प्रधानाचार्य राम चरित्र इ0 कालेज पाल्हामऊ करंजाकला जौनपुर ने लिखित अवगत कराया है कि अध्यापिका विद्यालय मे कार्यरत नही है |

Related

UP 6646882445796359125

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item