aajtaktimes

वसीम राईन ने CM को लिखी चिठ्ठी,पिछड़े मुसलमानो की हिस्सेदारी की किया मांग

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद वसीम राईन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बाराबंकी जिले के पिछड़े मुस्लिमो को सरकार मे हिस्सेदारी देने की मॉग की है, मुख्यमंत्री को लिखे पत्र मे वसीम राईन ने बताया है की जनपद बाराबंकी मुस्लिम बहुल्य जिला हैं यहा की आबादी में 27 %मुस्लिम हैं जिसमे लगभग पिछड़े मुस्लिम की 90% आबादी हैं जिले में 2012 से पार्टी को निरंतर कामयाबी मिल रही हैं 6 विधान सभा सीटो में से सभी सीटो पर सपा का कब्ज़ा है तथा पंचायत चुनाव में भी सपा को बहुत बड़ी कामयाबी मिली, वही  जिला पंचायत में 40 साल बाद निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये, इसके अतिरिक्त ब्लाक प्रमुख के चुनाव में 15 में 14 पर सपा के ब्लाक प्रमुख हुए है वही विधान परिषद के चुनाव में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत बाराबंकी मे सपा को प्राप्त हुई है,जिले मे  इन सभी चुनाव में पिछड़े मुसलमानो का भी बहुत रोल रहा हैं लेकिन बड़े अफ़सोस के साथ ये कहना पड रहा है की पिछड़े मुस्लमान की सरकार में कोई हिस्सेदारी नही हैं वसीम राईन ने मुख्यमंत्री से मॉग की है कि बाराबंकी के किसी पिछड़े मुस्लिम की नुमाइन्दगी करने की जहमत करे । जिससे पिछड़े मुस्लिम को इस पीड़ा से निजात मिले और 2012 की तरह पार्टी फिर 2017 में एक बार प्रदर्शन करे ।

Related

UP 2800410034844640859

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item