महबूबा मुफ्ती बनीं J&K की पहली महिला मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया शपथ का बहिष्कार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/j.html
महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर की 13वें मु्ख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। भाजपा-पीडीपी की इस सरकार में 22 मंत्रियों ने शपथ ली हैं
पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस बहिष्कार किया। पार्टी का कोई भी विधायक या नेता शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह जम्मू कश्मीर की पहली महिला और देश की दूसरी महिला मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं। महबूबा (56) को राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने पद की शपथ दिलाई।
महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर की 13वें मु्ख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। भाजपा-पीडीपी की इस सरकार में 22 मंत्रियों ने शपथ ली हैं। भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह डिप्टी सीएम बने। महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही राज्य में पिछले तीन माह से अधिक समय से चला आ रहा राज्यपाल का शासन खत्म हो गया। जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से गठबंधन सरकार में लगातर चल रहे विवादों के चलते राज्य में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया था।