मुम्बई के डा. स्मृति 15 मई को निःशुल्क देखेंगे मरीज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/15_11.html
जौनपुर। कोकिलाबेन धीरु भाई अम्बानी हास्पिटल मुम्बई के वरिष्ठ बाल व हृदय रोग शल्य चिकित्सक डा. स्मृति रंजन मोहंती 15 मई दिन रविवार को चक प्यार अली (बलुआ घाट) में स्थित एक डायग्नोस्टिक सेण्टर पर निःशुल्क परामर्श के लिये प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित या वाल्व की खराबी वाले बच्चे उचित सलाह या परामर्श हेतु मिल सकते हैं। निःशुल्क पंजीकरण के लिये 9721453795 पर सम्पर्क कर सकते हैं। वीपीएल कार्डधारकों व गरीब तबके के लोगों हेतु आपरेशन करने की जरुरत होने पर कोकिलाबेन हास्पिटल के पैकेज पर विशेष छूट की व्यवस्था भी इनके माध्यम से की जा सकेगी।

