सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 200 मकानों से 75 लड़कियां मुक्त
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/200-75_1.html
इलाहाबाद ( एएनएस )। थाना कोतवाली के रेड लाइट एरिया मीरगंज में रविवार को पुलिस छापेमारी में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ। इसमें करीब दो सौ मकानों से जिस्मफरोशी में लिप्त 75 से अधिक लड़कियों को मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में 45 कोठा संचालिकाओं सहित 10 पुरुष पकड़े गए हैं। पुलिस ने मकानों को सील कर उनके मालिकों पर कार्रवाई की गई है। अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। छापेमारी में बड़ी संख्या में बच्चे और कुछ संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। पुलिस उनकी जांच कर रही है।
इस कारोबार को रोकने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनील चौधरी ने जनहित याचिका डाली थी। उस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जिला प्रशासन से इसकी रिपोर्ट तलब की थी। हलफनामे में प्रशासन ने वहां ऐसे कारोबार से इनकार किया था। सुनवाई की अगली तारीख रखी गई थी। इसके पहले ही यहां कार्रवाई हो गई। इसमें हकीकत सामने आ गई।

