aajtaktimes

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 29 किन्नरों ने मांगा एडमीशन

इलाहाबाद।  विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए 29 किन्नरों ने भी आवेदन किया है। 13 किन्नरों ने स्नातक व 16 ने परास्नातक कक्षाओं में पढ़ने की इच्छा जताई है। पहली बार विवि में ट्रांसजेंडर का रिकार्ड रखा जा रहा है। इससे पहले तक प्रवेश परीक्षा फार्म में महिला और पुरुष कॉलम ही होते थे।
बीपीई में प्रवेश नहीं, फिर भी पांच आवेदन
विश्वविद्यालय प्रशासन इस सत्र में बीपीई (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) में दाखिला नहीं ले रहा है, इसके बावजूद पांच अभ्यर्थियों के फार्म स्वीकार कर लिए गए।
प्रवेश सेल के निदेशक प्रो. बीएन सिंह ने कहा कि आगे से यह कोर्स चार साल का होना है। इसे एकेडमिक काउंसिल और कार्यपरिषद से मंजूरी के बाद शुरू किया जाएगा। इसलिए बीपीई का वर्तमान सत्र शून्य हो गया है। वहीं दूसरी ओर बीपीई के लिए आवेदन करने वाले पांच छात्रों का क्या होगा यह स्पष्ट नहीं है।

Related

UP 5454788865829968790

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item