शहंशाह बाबा का सालाना उर्स 2 जून को
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/2_23.html
जौनपुर। नगर के मोहल्ला चितरसारी में स्थित खास हौज के टापू पर विराजमान शहंशाह बाबा का सालाना उर्स पूरी अकीदत के साथ मनायी जायेगी। यह कार्यक्रम आगामी 2 जून को होगा। इस असाशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति के राजकुमार ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

