aajtaktimes

कौशाम्बी में बस ने बाइक को मारी टक्कर,2 की मौत,बस जलकर ख़ाक,कोहराम

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। रोडवेज की सरकारी बस की टक्कर से दो बाइक सवारो की मौत हो गई टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई ।आग से पूरी बस जलकर खाक हो गई।गनीमत ये रही की बस में सवार लोगों की जान बच गई नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बस की आग  पर काबू पाया ।घटना की खबर पाकर पुलिस के अला अधिकारी भी मौके पर पहुच गए।
मामला कौशाम्बी के कोखराज इलाके के मूरतगंज बस स्टैंड का है जहाँ इलाहाबाद से कानपुर जा रही रोडवेज बस ने स्थानीय बाइक सवार अजहर और श्यामबाबू को टक्कर मार दी जिसमे उनकी बाइक बस के अंदर फस गई और तेल रिसाव के कारन बस में आग लग गई आग से बस पूरी जलकर राख हो गई .गनीमत रही की बस में सवार सभी लोगों की जान बच गई नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार यात्री पूरी तरह से महफूज बताये जा रहे है। कड़ी मसक्कद के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बाइक सवार दोनों युवक रोडवेज बस की चपेट में आने के चलते बाइक बस में फंस गयी। जिस कारण बाइक के पेट्रोल टैंक फटने की वजह से बस में भीषण आग लग गयी। समय रहते ही बस में सवार यात्री उतर कर अपनी जान बचायी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक बस पूर्णरूप से खाक हो चुकी।

Related

UP 4315494883768820754

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item