aajtaktimes

गोवा: कांग्रेस विधायक ने 50 लाख में खरीदा था नाबालिग लड़की को

पणजी । गोवा के पूर्व शिक्षा मंत्री और असंबद्ध कांग्रेस विधायक अतानासियो मोंसेरेट को जिस नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, उसे उन्होंने उसकी चाची और इस अपराध में सहयोगी से 50 लाख रुपये में ‘खरीदा’ था। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर जो प्राथमिकी दर्ज की गई है और जिसे गुरुवार की शाम मीडिया को जारी किया गया उसके सारांश में यह बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि मोंसेरेट ने उस लड़की को उसकी चाची और इस अपराध में शामिल एक अन्य से मार्च में खरीदा था और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था।
मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने सेंट क्रूज के विधायक मोंसेरेट के खिलाफ आरोपों को गंभीर और पुलिस द्वारा पूरी तफ्तीश के लायक करार दिया है। मोंसेरेट ने गुरुवार को दोपहर बाद जब आत्मसमर्पण किया तो महिला पुलिस थाने ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
मोंसेरेट ने हालांकि कहा कि वह निर्दोष हैं और तकरार के शिकार हुए हैं। अपनी कांग्रेस विधायक पत्नी जेनिफर के साथ पहुंचे विधायक ने कहा, ‘‘ मुझे फंसाया गया है। मैं निर्दोष हूं और मेरे लिए डरने की कोई बात नहीं है। मुझे झगड़े की वजह से फंसाया जा रहा है।’’
पणजी पुलिस ने बुधवार को मोंसेरेट उर्फ बाबुश के खिलाफ कथित रूप से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया था। लड़की पूर्व में मोंसेरेट के यहां काम करती थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मोंसेरेट को आत्मसमर्पण करने के कुछ ही मिनट बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related

World 6562713254820512637

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item