9 बदमाशों को किया गया जिला बदरः जिलाधिकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/9_20.html
जौनपुर। जिला मजिस्टेªट भानु चन्द्र गोस्वामी ने गुण्डा निवारण अधिनियम के अन्तर्गत 9 दोष सिद्ध पाये गये प्रतिवादियों पर कार्यवाही किया है। उनके अनुसार पट्टर उर्फ गनेश सरोज पुत्र अमरनाथ निवासी घमहापुर, चन्दन पुत्र विक्रमा निवासी चितवार थाना मड़ियाहूं, रमन यादव पुत्र राय साहब यादव निवासी चक मोलनापुर, पृथ्वीपाल उर्फ शशि कपूर पुत्र नन्दलाल निवासी डीह जहनियां थाना बक्शा, राणा सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी बभनियांव, आशीष शुक्ला पुत्र भोलानाथ शुक्ला निवासी बभनियांव थाना मीरगंज, प्रदीप सिंह पुत्र स्व. प्रेम बहादुर सिंह निवासी निवासी बन्दीपुर, राजू चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया निवासी सेहमलपुर थाना जलालपुर, ओम प्रकाश पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पाण्डेय निवासी भेटहरा थाना बदलापुर को जिला बदर किया गया है।

