aajtaktimes

किसानों के घर तक पहुंचे केन्द्र सरकार की योजनाः विक्रम सिंह

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बराई में शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता विक्रम प्रताप सिंह रहे जहां प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द सिंह थे। पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि मोदी सरकार की सारी योजनाओं के साथ उनका उद्देश्य है कि हमारी योजना हर किसानों के घर तक पहुंचाया जाय जिससे किसान सीधे लाभ पा सकें। चाहे जनधन योजना हो या किसान बीमा योजना। विस चुनाव पर चर्चा करते उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विस चुनाव में आप सभी के सहयोग  की आवश्यकता है। इस अवसर पर श्याम बिहारी पटेल, छांगुर, विनय पटेल, प्रिंस सिंह, गौरव सिंह, घनश्याम यादव, धनंजय यादव, विशाल मिश्र, शिवा गौतम, विवेक सिंह, विनोद मौर्या, मानस चौबे उपस्थित रहे।

Related

UP 4497469821763829289

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item