aajtaktimes

करंट से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अजमी रिज़वी
  बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत आज सुबह शौच के लिये गये एक पांच
वर्षीय बालक की विद्युत पोल में उतरे करंट से चिपक कर दर्दनाक मौत हो
गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत स्टेशन का घेराव कर जमकर प्रदर्शन
किया। वहीं ग्रामीणों का गुस्सा देखकर अधिकांश कर्मचारी मौके से भाग खड़े
हुए। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे थाना रामनगर क्षेत्र के बहामऊ
निवासी झरसू गौतम का पांच वर्षीय पुत्र सुनील गौतम शौंच के लिये गांव के
बाहर खेत में गया था। शौंच के बाद मासूम खेत के पास लगे विद्युत पोल के
खम्भे को पकड़ लिया। खम्भे मंे करंट उतरा हुआ था और पल भर में ही करंट की
चपेट में आकर मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी। पड़ोस में मौजूद जब कुछ
ग्रामीणों ने उक्त नजारा देखा तो उन्होने इसकी सूचना पहले परिजनों को दी
बाद में स्थानीय पुलिस को फोन द्वारा सूचित किया। पुलिस कर्मियों ने
विद्युत सब स्टेशन से पहले लाइन कटावायी और बाद में मासूम की लाश को वहां
से हटाया। इधर इस घटना से आक्रोशित सैकड़ो ग्रामवासियों ने विद्युत सब
स्टेशन पर धावा बोलकर जमकर प्रदर्शन किया और कर्मचारियों के विरुद्ध
नारेबाजी की। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर स्टेशन परिसर में मौजूद सभी
कर्मचारी मौके से निकल भागे। जब क्षेत्राधिकारी रामनगर और थाना प्रभारी
ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच कराकर उचित कार्यवाही की जायेगी।
तब जाकर ग्रामीण माने।

Related

NEWS UP 4774370096809415118

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item