aajtaktimes

बच्चे को मिले दीनी तालीम: सारंग

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हर बच्चे को मिले दीनी तालीम यह जुमला कह कर कार्यक्रम का फीता
काटा समाजसेवी प्रदीप सारंग ने बाद, में बच्चों को संबोधित करते हुए श्री
सारंग ने कहा कि हर बच्चों को स्कूल तो जाना ही चाहिए इसके साथ साथ
संस्कार और धर्म में लिखी बातों को भी सीखना चाहिये। दरअसल शहर के भीतरी
पीरबटावन मोहल्ले में गर्मी की छुट्टी के मद्देननज़र, शहर निवासी सोहेल
अहमद ने अपने मोहल्ले के बहुत छोटे बच्चों को समाज में रहने, अपने बडों
से बात चीत के तौर तरीके व समाज की संरचना में नागरिकों का क्या योगदान
होना चाहिए। इसके लिए एक क्लास मून कोचिंग के नाम से शुरू की है। जिसमें
बच्चों को स्कूल के अध्याय के विषयों की भी शिक्षा दी जायेगी। इस अवसर पर
मोहल्ले के कई गणमान्य लोग, मो. अकरम, शिवम, संजय सिंह, प्रभात, मो.
अतहर, हरिप्रसाद वर्मा, आमिर अलीए अब्दुल मन्नान व बहुत सारे बच्चे मौजूद
रहे।

Related

UP 7583573096615820267

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item