aajtaktimes

देवकली शिवमंदिर में आयोजित हुआ यह कार्यक्रम

जौनपुर। जनपद के करंजाकला क्षेत्र के देवकली गांव के शिव मंदिर के मैदान पर सैकड़ों असहायों व जरूरतमंदों को आर्थिक मदद दी गयी। इस सहायता शिविर का आयोजन मानव विकास संस्था द्वारा आयोजित था जहां दिव्यांगों की आवश्यकतानुसार यंत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मल्हनी विस क्षेत्र के प्रभारी विवेक यादव रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। असहायों की मदद करना सच्ची सेवा है। इसमें लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। सकारात्मक नजरिया रखने पर लोगों के बीच सम्बन्धों की डोर को मजबूती मिलती है। इस दौरान उन्होंने संस्थापक उमाशंकर यादव द्वारा चयनित निर्धनों, असहायों, जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग किया। साथ ही मूकबधिरों को यंत्र प्रदान किया। शिविर में सुल्तानपुर, मनवल, मंगदपुर, जासोपुर, भटानी, करंजाकला, जेठपुरा, पाल्हामऊ, भैंसनी, रज्जीपुर, मेढामैर सहित अन्य गांवों के सैकड़ों लोग लाभान्वित हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम कन्हैया व संचालन शिक्षक नेता राजेश यादव ने किया। इस अवसर पर अशोक यादव, जय सिंह, राजकुमार, बाबू राम, ओम प्रकाश, रमाशंकर, रिन्कू कुमार, उदयराज, राम नयन यादव, कमला पुजारी, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

Related

UP 4971346514834804723

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item