लायंस क्लब के नये अध्यक्ष चुने गये अजय आनन्द
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_205.html
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर की सभा संस्थाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की की देख-रेख मंे आयोजित हुई जहां अब तक किये गये सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी सत्र की कार्यकारिणी का चयन हुआ। चुनाव अधिकारी सै. मो. मुस्तफा के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु इं. अजय आनन्द ने नामांकन किया जिस पर सर्वसम्मत से उन्हें ही अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष प्रथम रवि श्रीवास्तव, द्वितीय रामकुमार साहू व तृतीय अशोक मौर्य के साथ ही डा. शिवानन्द अग्रहरि सचिव एवं संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके बाद वर्तमान अध्यक्ष ला. संजय श्रीवास्तव ने श्री आनन्द का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात् उपस्थित अन्य लोगों ने नये अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ला. सुरेश चन्द्र गुप्ता, अरूण त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, सोमेश्वर केसरवानी, डा. मदन मोहन वर्मा, गोपी चन्द साहू, शत्रुघ्न मौर्य, अशोक मौर्य, आरपी सिंह, विवेक सेठ मोनू, राधेरमण जायसवाल, राकेश जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
