रुश्दी मिया ने किया कई गावो का दौरा,लोगो की सुनी फरियाद
अजमी रिज़वी
फैजाबाद । रुदौली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक / मंत्री एवं घोषित उम्मीदवार अब्बास अली जैदी रुश्दी मियाँ ने अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत ग्राम पस्तामाफी, शुजागंज, पूरेपठान, रजा खां का पुरवा का दौरा किया, जहाँ ग्रामवासीयों ने रुश्दी मियाँ का भव्य स्वागत किया और समाजवादी पार्टी सरकार की जनहित योजनाओं की तारीफ करते हुए प्रसन्न दिखी, वहीं कुछ प्रशासनिक अधिकारीयों के लचर रवैये की भी शिकायत मिली, जिस पर ये फैसला लिया गया कि यदि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुरुप कार्य नही करता है तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें, इस दौरान हरि मगन रावत, राम भुवल सिंह, सौरभ यादव, प्रकाश यादव, जहीर अहमद खान, इकबाल उसमानी, हरिओम पाण्डेय, अविनाश शुक्ला, रमेश तिवारी, हरीश गौतम सहित बड़ी तादात मे लोग मौजूद रहे ।
