aajtaktimes

चिलचिलाती धूप में हेमा पहुंची रावल गांव, देखा विकास कार्य

सांसद हेमामालिनी गुरुवार को श्रीराधारानी के गांव रावल पहुंचीं। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और गांव का भ्रमण किया।
इस दौरान सांसद निधि से बनी सड़कों, कम्यूनिटी हॉल की गुणवत्ता देखी। महिलाओं को जागरूक रहने की नसीहत दी। गौरतलब है कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत रावल गांव को सांसद हेमामालिनी ने गोद लिया हुआ है।
सुबह साढ़े दस बजे राधारानी के मंदिर में दर्शन करने के बाद सांसद हेमामालिनी जूनियर हाईस्कूल पहुंचीं और भवन निर्माण के लिए निर्देश दिए। सांसद ने निधि से बन रहे कम्यूनिटी सेंटर की नींव खुदाई कार्य का शुभारंभ किया।


Related

UP 8123264985741512193

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item