aajtaktimes

दबंगों ने घर पर चढ़कर महिलाओं को जमकर पीटा

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के जनेवरा गांव में जल निकासी को लेकर बन रही नाली का विरोध करने पर दबंगों ने घर पर धावा बोल करके महिलाओं पर कहर बरपा दिया। सभी को लोहे की राड एवं लाठी डण्डे से पीटा गया। इतना ही नहीं, घायल जब मेडिकल के लिये जिला अस्पताल गये तो दबंगों ने घर पर धावा बोल करके लोहे की पाइप क्षतिग्रस्त कर मकान के बारजे को तोड़ डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बैजंती विश्वकर्मा पत्नी स्व. रामपति के मकान के सामने से गांव के ही सवर्ण जाति के कुछ दबंग लोग जबरदस्ती जल निकासी हेतु नाली की खुदाई करने लगे। जब महिला ने मना किया तो सभी लोग कहर बनकर उस पर टूट पड़े। पहले से लाठी-डण्डे व लोहे के राड से लैस दबंगों ने सभी की जमकर पिटाई कर दिया। उनके हमले से बैजंती 40 वर्ष, छाया विश्वकर्मा 25 वर्ष एवं पूनम विश्वकर्मा 20 वर्ष घायल हो गये। सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक के अनुसार बैजंती को गम्भीर चोटें आयी हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह जिला अस्पताल में मेडिकल करा रही थी, उस समय दबंग घर पर पहुंचकर तोड़-फोड़ किये जिससे हजारों की क्षति हुई है। मामले की सूचना पाकर पुलिस मुआयना करके आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।

Related

UP 1383699055005310275

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item