मां की हत्या का बदला लेने के लिए बेटी बनी गैंगस्टर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_30.html
सोनीपत पुलिस ने एक दिन पहले मुठभेड़ के बाद एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया था. जिनके पास से 3 देसी पिस्तौल और 7 जिन्दा कारतूस बरामद किये थे. मुठभेड़ में एक आरोपी घायल भी हो गया था जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है.पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार युवती ने खुलासा किया कि वो अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर बनी है. युवती ने बताया की उसके जीजा ने ही डेढ़ साल पहले उसकी मां की हत्या की थी. अब युवती अपने जीजा की हत्या करना चाहती है।
