इजिप्ट एयर के लापता विमान का कोई सुराग नहीं, हो सकती है 'आतंकी साजिश'!
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_313.html
काहिरा: मिस्र का पेरिस से काहिरा आने वाला इजिप्ट एयर के लापता विमान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस विमान में चालक सहित 66 यात्री सवार थे। इन यात्रियों में 30 मिस्त्र के,15 फ्रांस के,एक ब्रिटिश,दो इराक़ी नागरिकों के अलावा कनाडा, बेल्जियम, क़ुवैत, सऊदी अरब, अल्जीरिया, सूडान, चाड और पुर्तगाल के नागरिक हैं। विमान आकाश में असंतुलित होने के बाद अचानक काफी नीचे आकर समुद्र में जा गिरा और इसके साथ वह राडार के परदे से गायब हो गया। मिस्र और रुसी अधिकारियों का कहना है कि इसके पीछे आतंकी साजिश भी हो सकती है
कई देशों के जहाका और विमान लापता विमान के मलबे की खोज करने में जुटे हुए हैं लेकिन विमान का अब तक कोई अता पता नहीं है। यह विमान जब रडार से ग़ायब हुआ तो वह पूर्वी भूमध्यसागर के ऊपर 37 हकाार फ़ुट की ऊंचाई पर था। इस बीच अमेरिका ने मिस्र के लापता एयर बस ए-320 विमान के मलबा ढूंढने के काम में मदद करने का प्रस्ताव रखा है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्मेस्ट ने बताया है कि लापता विमान की तलाशी के लिए अमरीकी नौसेना पी-3 ओरियन विमान भेज रही है।
मिस्र और ग्रीस के अधिकारियों का कहना है कि ग्रीस के कार्पाथोस द्वीप के पास समंदर में मिला मलबा लापता विमान का नहीं है। मिस्र के नागरिक उड्डयन मंत्री शेरीफ़ फ़ाथी ने कहा है कि इजिप्ट एयर के विमान हादसे के पीछे तकनीकी गड़बड़ी की जगह चरमपंथी साकाशि की संभावना का्यादा है। ग्रीस के रक्षा मंत्री पैनोस कैमनॉस ने बताया कि भूमध्यसागर में गिरने से पहले विमान ने दो तीखे मोड़ लिए थे।
उन्होंने कहा कि एयर बस ए320 विमान 90 डिग्री बाएं मुड़ा और फिर दाएं 360 डिग्री घूम गया। इसका मलबा क्रीट टापू के पास देखा गया है और कई देशों के पोत और विमान उसकी जांच में जुट गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने कहा है कि उन्हें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक़ इजिप्ट एयर का एमएस-804 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की कारण की जांच में किसी भी विकल्प को नकार अंदाज नहीं करना चाहिए।