aajtaktimes

आचार संहिता उल्लंघन मामले में शिवपाल और मनोज तिवारी के खिलाफ वारंट जारी

 2009 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दो कैबिनेट मंत्री, एक विधायक, सांसद समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। यूपी के भदोही में सीजेएम डॉ. सत्यवान सिंह ने लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, भदोही विधायक जाहिद बेग, नार्थ-ईस्ट दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है।
असम के बाद भाजपा का पूरा फोकस यूपी, सब कुछ फाइनल
अधिवक्ता संघ चुनाव में 106 उम्मीदवार मैदान में
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के माध्यम से वारंट भेजा गया है। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने बिना अनुमति के आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए भदोही नगर के अजिमुल्लाह चौराहे पर सभा की थी। सभा में भारी भीड़ जमा हुई थी। इसमें अन्य चारों आरोपी भी साथ थे। मनोज तिवारी उस समय सपा प्रत्याशी के प्रचार में भदोही आए थे।
इस पर आईपीसी की धारा 188 के तहत सभी लोगों के खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप पत्र उसी वर्ष सीजेएम न्यायालय में भेजा गया था। कोर्ट ने आरोपियों को कई बार सम्मन भेजा पर कभी कोई आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। शुक्रवार को सीजेएम डॉ. सत्यवान सिंह ने पांचों आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करते हुए पुलिस को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

Related

UP 7569025955186024724

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item