विधायक ने दी सहायता राशि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_344.html
बाराबंकी। विकास खण्ड हरख के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेठमऊ के मजरा
गोकुलपुर में लगी भीषण अग्निकांड में नौमीलाल पुत्र बाबू के दो दुधारू
भैस जल कर मर गयी थी। वहीं राम खेलावन पुत्र मॅहगू को विधायक राम गोपाल
रावत ने क्रमशः 60 हजार व 2 हजार रूपये की चेके सेठमऊ प्रधान अजय सिंह की
उपस्थित में सौपी। इस अवसर पर विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि हर गरीब
की मदद करना हम समाजवादियों का उददेश्य है। इसी लिए जन-जन में एक ही आवाज
अखिलेश यादव की सरकार - हर ऑगन हर खुश परिवार। इस अवसर पर अजय वर्मा,
उमाकान्त श्रीवास्तव, प्रधान सुरेश यादव, प्रधान कैलाश यादव, शानू भईया,
राजेश यादव,प्रधान सनेही निषाद आदि उपस्थित थे।

