aajtaktimes

लिफ्ट में नाबालिग छात्रा से रेप की कोशिश, विरोध करने पर घायल किया

नई दिल्ली। लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में एक युवक ने लिफ्ट में जा रही छात्रा के साथ बलात्कार की कोशिश की। विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा को गमले से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है। वो भी सुशांत गोल्फ सिटी का रहने वाला है और बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है।
आरोपों के मुताबिक नाबालिग छात्रा के लिफ्ट में जाते ही शोभित सिंह नाम का युवक पीछे से लिफ्ट में घुस गया। उसने छात्रा के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। छात्रा भी हिम्मत दिखाते हुए उससे भिड़ गई। उसने शोभित को दांत से काटा और लिफ्ट रोककर भागने लगी। इस पर आरोपी ने गमला उठाकर छात्रा के सिर पर दे मारा और भाग गया। छात्रा को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि नाबालिग बच्ची चाची के घर आई थी। वे सामान लेने जा रही थी लेकिन जैसे ही लिफ्ट में घुसी तो पीछे से एक लड़का भी अंदर आ गया और रेप में नाकाम रहने पर गमले से उसपर वार कर दिया। लड़के के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी के तौर पर शोभित का चेहरा सामने आया। सोसायटी के लोगों की पहचान करते ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शोभित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Related

UP 4880142438360872366

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item