जनपद आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता का हुआ जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_40.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार बनती है तो अपराध चरम पर पहुंच जाता है। जब बसपा की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता है। इन दोनों से मुक्ति दिलाने हेतु उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना जरूरी हो गया है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी सोच हमेशा राष्ट्रीय हितों का होता है। यह पार्टी कभी सत्ता हथियाने के लिये धर्म व जाति की राजनीति नहीं करती है। उत बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता प्रेम शुक्ला ने नगर के एक ओलन्दगंज में पत्रकारों से वार्ता करते हुये कही। उन्होंने कहा कि सूबे में गैर भाजपा की सरकारों ने विकास ठप कर दिया है। जब तक भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, उत्तर प्रदेश खुशहाल नहीं होगा। मौजूदा समय में जौनपुर अपराधों के मामले में गढ़ बन गया है। अभी एक माह पहले सैदनपुर गांव के प्रधान के पूर्व बीडीसी पुत्र को दबंगांे ने पीट-पीट करके मौत के घाट उतार दिया लेकिन अभी तक मुख्य अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इससे जाहिर होता है कि सूबे में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि मौका अब आ चुका है। जनता अपने मताधिकार से अराजकता फैलाने वाली सरकार को बेनकाब कर देगी। सपा की अराजकता व बसपा के भ्रष्टाचार से जनता ऊब चुकी है जो परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन होगा और सूबे में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार भी बनेगी। इसके पहले जनपद आगमन पर श्री शुक्ला का भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर विहिप के जिला संगठन मंत्री मनोज जी, राजेश श्रीवास्तव, रामसिंह मौर्या, पंकज मिश्रा, संदीप तिवारी, अभय राय, राजवीर दुर्गवंशी, विष्णु गुप्ता, श्रीकांत सोलंकी, दीपक मिश्रा, अमित सिंह, राज बहादुर मौर्य, अमित श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह, संतोष आर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
